भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, SIR फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आ गई है और बड़ी संख्या में लोग अब भी फॉर्म न मिलने, पुरानी वोटर लिस्ट में नाम न दिखने और शहर से बाहर होने जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं में चिंता है कि अगर आज यानी 11 दिसंबर तक फॉर्म नहीं भरा, तो आगे क्या होगा?
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव आयोग के नियम साफ कहते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति 11 दिसंबर तक SIR फॉर्म जमा नहीं कर पाता, तो भी उसके पास अगले 30 दिनों का पूरा समय रहेगा। इस क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि में 15 जनवरी 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज की जा सकती है और सबसे अच्छी बात—इस देरी पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगेगा।
जिन लोगों तक बीएलओ फॉर्म नहीं पहुंचा है, वे ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं। चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर सभी जानकारी, बीएलओ का संपर्क नंबर और फॉर्म उपलब्ध है। इससे शहर से बाहर रहने वालों को भी सुविधा मिल जाएगी।
आगे का आधिकारिक शेड्यूल:
• 11 दिसंबर: गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि
• 16 दिसंबर: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
• 16 दिसंबर से 15 जनवरी: क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि
• 7 फरवरी 2026: सभी दावों और आपत्तियों का निपटान
कुल मिलाकर, जो लोग आज की आखिरी तारीख चूक भी जाएंगे, उन्हें वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने का पूरा मौका मिलेगा।
अपनी मतदाता पहचान को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। ऐसी ही ज़रूरी लोकल अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




