विज्ञापन

CG में बड़ा सड़क हादसा: दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 मौत–7 घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सूरजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुदरगढ़ धाम से माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Surajpur Bolero Accident Kudargarh Road

दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

हादसा ओड़गी थाना क्षेत्र का है। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले थे। 30 नवंबर की रात वे मां कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने आए थे। देर रात वापस लौटते समय उनकी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

सिंगरौली के कुम्हिया गांव से आए थे सभी

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर सूरजपुर आए थे। दर्शन के बाद लौटते वक्त ओड़गी और चांदनी–बिहारपुर के बीच बांक गांव के पास उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में पेड़ से जा भिड़ी।

बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, 4 गंभीर घायल रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में सतीश ठाकुर नामक युवक की मौके पर मौत हो गई। उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें थीं।
सात अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज ओड़गी में जारी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोलेरो (UP 61 AA 6191) तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। यह जगह खतरनाक मोड़ होने के कारण पहले से दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानी जाती है।
सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक सतीश ठाकुर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J