गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा हुए साहित्यकार विनोद शुक्ल, बेटे ने दी मुखाग्नि, सीएम ने दिया कांधा, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कुमार विश्वास..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर।छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, कथाकार और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। यह पल हर साहित्य प्रेमी की आंखें नम कर गया।

मंगलवार शाम 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। बुधवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे शाश्वत शुक्ल ने उन्हें मुखाग्नि दी, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vinod Shukla Last Journey गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विनोद कुमार शुक्ल की अंतिम यात्रा, बेटे ने दी मुखाग्नि, सीएम साय ने दिया कांधा

अंतिम यात्रा में कवि कुमार विश्वास भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार और आम लोग उनकी अंतिम झलक पाने पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

गौरतलब है कि महज एक माह पहले ही विनोद कुमार शुक्ल को देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का जाना हिंदी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

फिल्म अभिनेता भगवान तिवारी ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का जाना केवल राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। जो भी उन्हें जानता था, वह उन्हें कभी भुला नहीं पाएगा।

वहीं, हिंदी युग्म के प्रकाशक शैलेश भारतवासी ने कहा कि हिंदी पढ़ने वाले पाठक विनोद जी से बेहद स्नेह करते थे और वे हिंदी प्रेमियों के चहेते लेखक थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J