भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। अब 10 मिनट में सामान मिलने का दावा देखने को नहीं मिलेगा। डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है।
सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को देखते हुए 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। श्रम मंत्रालय ने इस मुद्दे पर देश की बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों जैसे स्विगी और जोमैटो से बातचीत भी की है।
इस पूरे मामले पर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से चर्चा की थी। बातचीत के दौरान डिलीवरी के लिए तय की गई समय सीमा हटाने की बात कही गई थी।
सरकार को भरोसा दिलाया गया कि सभी कंपनियां अपने ब्रांड एड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 10 मिनट की डिलीवरी का दावा हटा देंगी। इसके बाद ब्लिंकिट ने अपने सभी ब्रांड मैसेजिंग से 10 मिनट में डिलीवरी की बात हटा दी है।
देश में 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को गिग वर्कर्स की बड़ी हड़ताल हुई थी। इसके बाद से ही डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। 10 मिनट की डिलीवरी के दबाव में कई बार डिलीवरी पार्टनर्स तेज रफ्तार में सामान पहुंचाने के चक्कर में हादसों का शिकार हो रहे थे।
लगातार दखल के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडविया ने बड़े डिलीवरी एग्रीगेटर्स को 10 मिनट की डिलीवरी डेडलाइन हटाने के लिए मना लिया है। इसको लेकर ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ मीटिंग हुई थी।
ब्लिंकिट ने इस निर्देश पर पहले ही काम शुरू कर दिया है और अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट की डिलीवरी का वादा हटा दिया है। आने वाले दिनों में दूसरे एग्रीगेटर्स के भी ऐसा करने की उम्मीद है।
इस फैसले का मकसद गिग वर्कर्स के लिए ज्यादा सेफ्टी, सिक्योरिटी और बेहतर कामकाजी हालात सुनिश्चित करना है। बदलाव के तहत ब्लिंकिट ने अपनी टैगलाइन भी बदली है। अब 10 मिनट में 10,000+ प्रोडक्ट डिलीवर की जगह “आपके दरवाजे पर 30,000+ प्रोडक्ट डिलीवर” लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




