मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोज नारायण का एक शादीशुदा महिला प्यून के साथ प्रेम संबंध था। इस रिश्ते की जानकारी उसकी पत्नी को थी, जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
28 जनवरी को भोज नारायण ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त वह घर पर अकेला था। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हालांकि, अब यह मामला इसलिए और गंभीर हो गया है क्योंकि मृतक का फेसबुक पोस्ट और सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट में भोज ने लिखा कि वह पत्नी से तंग आकर यह कदम उठा रहा है और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का इसमें कोई दोष नहीं है।
फेसबुक पोस्ट में उसने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना करवाया, जिससे वह उससे दूर हो गई। उसने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार बताया और लिखा कि गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए वह अपनी जान दे रहा है।
पोस्ट के साथ भोज ने एक ड्राइव लिंक भी साझा किया, जिसमें पत्नी और अन्य लोगों से जुड़ी कथित चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि भोज मूल रूप से गरियाबंद जिले के राजिम का रहने वाला था और भिलाई में किराए के मकान में रहता था। कर्ज के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में भी था। कुछ दिन पहले उसके लापता होने पर पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि भोज अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर लेकर गया था। वापस लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी ने संबंध खत्म करने की बात कही, लेकिन भोज इससे सहमत नहीं हुआ और संपर्क बनाए रखा।
फेसबुक पोस्ट में भोज ने गर्लफ्रेंड के स्वास्थ्य, कथित उत्पीड़न और उसे बंधक बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उसने परिजनों से भावुक अपील करते हुए लिखा कि उसे उस “नर्क” से बाहर निकाला जाए।
जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के अनुसार, फेसबुक पोस्ट, मोबाइल डेटा और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों और लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल जारी है। फिलहाल, किसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



