पदभार ग्रहण करने के मौके पर पूर्व आईजी रामगोपाल गर्ग ने अभिषेक शांडिल्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नए आईजी ने दुर्ग रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा समग्र पुलिसिंग से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान आईजी शांडिल्य ने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और संवाद बेहद जरूरी है।
उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी और कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।
यह पदस्थापना रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। इसी क्रम में आईपीएस-2007 बैच के रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज से बिलासपुर रेंज का आईजी बनाया गया है, जबकि आईपीएस-2007 अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज से स्थानांतरित कर दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में राज्य शासन का आदेश 22 जनवरी 2026 को जारी हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



