निःसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी, रायपुर एम्स में फरवरी के अंत तक शुरू होगा IVF सेंटर! इलाज निजी अस्पतालों से 2 से 5 गुना रहेगा सस्ता..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में संतान सुख की आस लगाए दंपतियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर स्थित एम्स में फरवरी के अंत तक आईवीएफ सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे परिवारों को नई उम्मीद मिलेगी।

रायपुर एम्स में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ सेंटर की शुरुआत की तैयारी अंतिम चरण में है। यह दिल्ली एम्स के बाद देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर होगा, जहां बांझपन के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रायपुर एम्स में IVF सेंटर फरवरी 2026 स्वास्थ्य सुविधा

सरकारी स्तर पर आईवीएफ सेवा शुरू होने से अब मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एम्स रायपुर में एक आईवीएफ प्रक्रिया का अनुमानित खर्च 60 से 80 हजार रुपये बताया जा रहा है, जिससे आम और मध्यम वर्ग के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

वहीं निजी अस्पतालों में यही इलाज 1 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक का होता है। ऐसे में रायपुर एम्स में खुलने वाला आईवीएफ सेंटर 2 से 5 गुना सस्ता इलाज उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से बड़ी राहत साबित होगा।

एम्स के पीआरओ डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि आईवीएफ सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स की तर्ज पर यहां आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाएगा और इसके लिए देश व विदेश के प्रमुख आईवीएफ सेंटरों से सहयोग लिया जा रहा है।

भोपाल एम्स में भी आईवीएफ सेंटर शुरू करने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया की गई थी। योजना के तहत एक निजी एजेंसी को एम्स द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह पर सेंटर बनाना था, लेकिन विभागीय मतभेदों के कारण दोनों बार टेंडर रद्द कर दिए गए। ऐसे में यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हुईं, तो रायपुर देश का दूसरा एम्स होगा जहां यह सुविधा शुरू होगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J