Snake Rescue से स्मगलिंग तक! करोड़ों के गांजे के साथ फेमस यूट्यूबर आकाश जाधव गिरफ्तार, 27 आरोपी दबोचे,महासमुंद में 7.86 करोड़ का गांजा पुलिस ने किया जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया है। सांपों का रेस्क्यू कर वीडियो बनाने वाला चर्चित यूट्यूबर आकाश जाधव अब गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 7 से 29 जनवरी के बीच 8 अलग-अलग मामलों में 7.86 करोड़ रुपए का गांजा और नशीली सिरप जब्त करते हुए यूट्यूबर समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आकाश जाधव महाराष्ट्र का निवासी है। उसके यूट्यूब पर 5.68 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3 लाख 17 हजार फॉलोअर्स हैं। वह सांपों का रेस्क्यू करने वाले वीडियो पोस्ट करता था। महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस ने उसकी फॉर्च्यूनर कार सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की है।

YouTuber Akash Jadhav Ganja Smuggling Case – Mahasamund Police Big Action

पुलिस के अनुसार, आकाश ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले गांजा परिवहन नेटवर्क का मुख्य सरगना था। पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीनों से फरार चल रहा था। हाल ही में एम्बुलेंस के जरिए तस्करी हो रहे गांजे की खेप भी पुलिस ने पकड़ी थी, जिसे आकाश से जुड़ा बताया गया है।

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली। यहां से 950 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के परिवहनकर्ताओं के साथ मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में 520 किलो गांजा (करीब 2.60 करोड़ रुपए) बरामद किया गया। इसमें पुणे के कुख्यात सोनवाने परिवार के रामदास, कुनाल और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया गया, जबकि ओडिशा के कालाहांडी जिले के सप्लायर रंजन दुर्गा को भी पुलिस ने दबोच लिया।

ओडिशा से दुर्ग-रायपुर तक फैला नेटवर्क भी पुलिस ने तोड़ दिया। सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर 50 किलो गांजा (करीब 25 लाख रुपए) के साथ परिवहनकर्ता कुशल सिंह और खरीदार राघवेंद्र सिंह को पकड़ा। एक अन्य कार्रवाई में 26 किलो गांजा (करीब 13 लाख रुपए) जब्त कर पुणे और महासमुंद के तस्करों के साथ ओडिशा के सप्लायर और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया गया।

नशीली सिरप के अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 146 बोतलें जब्त कीं। इसके अलावा दो अन्य मामलों में 32 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कंधमाल (ओडिशा) के सप्लायर शिबू बिधानी को गिरफ्तार किया है और रायपुर की समता कॉलोनी निवासी हर्षित सक्सेना को फॉरवर्ड लिंक के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं आरंग क्षेत्र से 4.930 किलो गांजा के साथ खरीदार ओमप्रकाश रात्रे भी गिरफ्तार किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों जैसे मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन के आधार पर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार पूरे नेटवर्क को खत्म करने में जुटी हुई है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार यूट्यूबर समेत 27 आरोपियों में पुणे निवासी सुशील दाभाडे, रामदास चंदू, संजीव अहिरे, सागर बाग, कुणाल सोनवाने, प्रतीक सोनवाने और रंजन दुर्गा शामिल हैं। इनमें 35 वर्षीय यूट्यूबर आकाश जाधव का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J