अयोध्या राम मंदिर में सनसनी: दक्षिणी परकोटे के पास युवक ने की नमाज पढ़ने की कोशिश! रोकने की कोशिश पर लगाये मजहबी नारे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दक्षिणी परकोटे के पास एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना सामने आई। सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते युवक को रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी और तुरंत सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी गई।

अयोध्या राम मंदिर दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने युवक को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रोके जाने पर युवक संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसे तत्काल दबोच लिया और थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां निवासी अबू अहमद शेख के रूप में बताई गई है। वहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अब्दुल अहमद शेख भी सामने आया है। उसके पास से मिले आधार कार्ड में वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां का निवासी दर्ज है।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने की कोशिश की थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J