घटना सुबह के समय प्लांट के भीतर हुई। विस्फोट कोल भट्ठी में हुआ, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है। धमाके के बाद प्लांट परिसर में मलबे का बड़ा ढेर जमा हो गया और दूर तक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं।
हादसे में घायल हुए लोगों में मोताज अंसारी (26) कारपेंटर, सराफत अंसारी (32) कारपेंटर, साबिर अंसारी (37) कारपेंटर, कल्पू भुइया (51) हेल्पर और रामू भुइया (34) हेल्पर शामिल हैं। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका किसी तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि जांच टीम पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
इस घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी संज्ञान लिया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में तेजी लाई जाए और पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए।
जानकारी के मुताबिक, स्पंज आयरन प्लांट में लौह अयस्क से स्पंज आयरन तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया डायरेक्ट रिडक्शन तकनीक से होती है, जिसमें कोयला या गैस की मदद से अयस्क से ऑक्सीजन हटाई जाती है। तैयार स्पंज आयरन को आगे स्टील बनाने के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



