भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खाना देर से मिलने पर पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
यह मामला बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी तातापानी अंतर्गत ग्राम सेंदूर के कोटवारीटाड़ का है। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपित पति ने खाना मांगने पर तुरंत उपलब्ध न होने से नाराज होकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मृतका के पुत्र राजेश कोड़ाकू (45) ने पुलिस को दी। प्रार्थी ने 2 जनवरी 2026 को चौकी तातापानी पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे घर में भोजन को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी रामदेव कोड़ाकू (65) ने अपनी पत्नी रूनिया कोड़ाकू उर्फ रनिया कोड़ाकू से खाना मांगा।
खाना तुरंत नहीं मिलने पर आरोपी गुस्से में आ गया और लकड़ी के डंडे से पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी तातापानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि हत्या का अपराध आरोपी द्वारा ही किया गया।
पुलिस ने आरोपी रामदेव कोड़ाकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




