हैदराबाद में बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने बताया कि ICC द्वारा वेन्यू बदलने की मांग खारिज किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर जो चिंताएं जताई गई थीं, उन्हें ICC ने नजरअंदाज किया।
ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारी, राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि बांग्लादेश की टीम भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने नहीं जाएगी।
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसिफ नज्रुल ने ICC पर निष्पक्ष व्यवहार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और खिलाड़ी की सुरक्षा से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जा सकता।
बांग्लादेश के हटने की स्थिति में स्कॉटलैंड की टीम को वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड पहले से क्वालीफाई न करने वाली टीमों में सबसे ऊपर है, हालांकि ICC ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ICC ने अपने बयान में कहा था कि उसने बीते कई हफ्तों से BCB के साथ सकारात्मक बातचीत की और सुरक्षा को लेकर स्वतंत्र आकलन व विस्तृत योजनाओं की जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा।
मौजूदा शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी में था। उसे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड से मुकाबले खेलने थे, जबकि नेपाल के खिलाफ आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रस्तावित था।
भारत में खेलने से इनकार के पीछे दो बड़ी वजहें सामने आई हैं। पहली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हत्याओं के विरोध में BCCI द्वारा पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने पर BCB की नाराजगी। दूसरी, इस मुद्दे को बांग्लादेश की राजनीति से जोड़ते हुए यूनुस सरकार द्वारा IPL प्रसारण पर बैन, जिसके बाद भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग तेज हुई।
इस फैसले से बांग्लादेश को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है, BCCI द्विपक्षीय सीरीज से इनकार कर सकता है और बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-थलग पड़ सकता है। साथ ही IPL और अन्य विदेशी लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के मौके और स्पॉन्सरशिप पर भी असर पड़ सकता है।
पाकिस्तान ने ICC बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश का समर्थन जरूर किया था, लेकिन टूर्नामेंट के बहिष्कार की घोषणा नहीं की। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



