5-डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। प्रदेश की करीब 2500 सरकारी बैंक शाखाओं में ताले लटके हुए हैं, जिससे खाताधारकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में बैंक कर्मचारी रायपुर के मोतीबाग के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार, रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के कारण बैंकिंग काम पहले ही प्रभावित था।
हड़ताल के चलते रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सरकारी बैंकों की सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। इसमें लगभग 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 12 सार्वजनिक बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा।
हालांकि, निजी बैंकों पर इस हड़ताल का असर नहीं पड़ा है। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, IndusInd, Yes Bank, IDFC और Bandhan Bank सामान्य रूप से खुले हैं और यहां बैंकिंग सेवाएं जारी हैं।
गौरतलब है कि बैंकिंग सेवाएं लगातार चौथे दिन बाधित हैं। 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते बैंक पहले ही बंद थे। अब 27 जनवरी को हड़ताल के कारण कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी बैंकिंग काम प्रभावित हो रहे हैं।
अधिकांश सरकारी बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को हड़ताल को लेकर अलर्ट जारी किया था। ग्राहकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसे वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



