भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी,बांका जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां उम्र के फासले को दरकिनार कर एक महिला ने अपने दिल की बात सुनी, लेकिन यह प्यार अमरपुर बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया।
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 60 वर्ष की महिला और 35 वर्षीय युवक के प्रेम-प्रसंग की जानकारी सार्वजनिक हो गई। यह मामला अमरपुर क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया।
जानकारी के अनुसार, अमरपुर बस स्टैंड पर महिला के परिजनों को दोनों की मौजूदगी की खबर मिल गई। इसके बाद महिला के पति और पुत्र मौके पर पहुंचे और युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हंगामे के दौरान महिला ने खुलेआम अपनी प्रेम कहानी सुनानी शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, करीब चार महीने पहले उसकी बातचीत फोन के जरिए ग्राम धोबरी, थाना नारायणपुर, जिला आरा निवासी युवक वकील मिश्रा से शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और मिलने का फैसला किया।
इसके बाद दोनों भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले और वहां से लुधियाना जाने का निर्णय लिया। महिला ने बताया कि लुधियाना पहुंचने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
रविवार को दोनों किसी जरूरी काम से अमरपुर बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पिटाई के कारण युवक की हालत बिगड़ गई। हालात को संभालते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को परिजनों से छुड़ाया।
इसके बाद प्रेमी जोड़े को अमरपुर थाना ले जाया गया। मामले को लेकर अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला पूरे अमरपुर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




