जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं 8 फरवरी को आयोजित समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने मंगलवार को राज्य मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से वहां की तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में जनसंपर्क सचिव डॉ. रोहित यादव, जीएडी सचिव अविनाश चंपावत, गृह सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को रायपुर में नक्सलवाद को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में नक्सल मोर्चे पर अब तक की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
समीक्षा बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



