बस्तर के खेतों में मौत के पंजो के निशान! जंगल से निकल गांवों तक पहुंचा बाघ! गांवों में दहशत, वन विभाग अलर्ट!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर विशाल जंगली जानवर की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जंगलों से सटे ग्रामीण इलाकों में खेतों के अंदर बड़े जानवर के पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में डर फैल गया है, वहीं वन विभाग की टीम जांच और तलाश में जुट गई है।

घने जंगलों और अनुकूल जलवायु वाले बस्तर संभाग में जंगली जानवरों की संख्या काफी अधिक है। यही कारण है कि यहां कांगेर वैली नेशनल पार्क और इंद्रावती नेशनल पार्क बनाए गए हैं। इन इलाकों में बाघ और तेंदुए बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हाल ही में जिन गांवों के आसपास जंगली जानवर के चिन्ह मिले हैं, वहां के ग्रामीण सहमे हुए हैं।

Bastar Tiger Movement News Image | खेतों में मिले विशाल जंगली जानवर के पदचिन्ह

बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोसनपाल (कानाकुरुषपाल) में खेतों के अंदर जंगली जानवर के पैर के निशान देखे गए। ईटीवी भारत की टीम भी मौके पर पहुंची और खेतों में बने पंजों के निशानों का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत में बताया गया कि 30 दिसंबर को साल का सबसे बड़ा दियारी पर्व मनाया गया था। उसी दिन सुबह किसानों ने गन्ने के खेतों में सिंचाई की थी, जिससे मिट्टी गीली थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, उसी रात एक विशाल जंगली जानवर खेतों में घुस आया। अगले दिन 31 दिसंबर को जब किसान खेत पहुंचे, तो गीली मिट्टी में साफ-साफ जानवर के पदचिन्ह नजर आए। शुरुआत में ग्रामीण यह समझ नहीं पाए कि ये निशान किस जानवर के हैं, लेकिन दो दिन बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम रातों-रात मौके पर पहुंची। पदचिन्हों की तस्वीरें ली गईं और अगली सुबह से खेतों और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पदचिन्ह देखकर अनुमान लगाया कि जंगली जानवर करीब 7 साल का हो सकता है और उसकी ऊंचाई 6 से 7 फीट के बीच हो सकती है।

भानपुरी SDO इंद्रप्रसाद बंजारे ने पदचिन्हों का निरीक्षण करने के बाद बाघ होने की पुष्टि की है। SDO ने बताया कि कुछ दिन पहले जामगांव इलाके में 8 मवेशियों का शिकार हुआ था, हालांकि वहां दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल बाघ के पदचिन्ह तोकापाल इलाके में देखे गए हैं और संभावना जताई जा रही है कि जानवर आगे बढ़ चुका होगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J