यह मामला बेंगलुरु के हेब्बागोडी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने 23 वर्षीय युवक अमल एन. अजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है और विद्या नगर इलाके में सक्रिय था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अमल उन घरों की रेकी करता था, जहां महिलाएं अपने कपड़े बालकनी या छत पर सुखाने के लिए डालती थीं। मौका मिलते ही वह छतों पर चढ़कर महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर ले जाता था। लंबे समय से कपड़े गायब होने से स्थानीय महिलाएं परेशान थीं, लेकिन आरोपी तक किसी की पहुंच नहीं हो पा रही थी।
बुधवार को ‘होयसला पुलिस पेट्रोल टीम’ को इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। घेराबंदी कर जब आरोपी को पकड़ा गया और उसका मोबाइल फोन जांचा गया, तो पुलिस के होश उड़ गए। मोबाइल में चोरी किए गए अंडरगारमेंट पहनकर खींची गई कई तस्वीरें और वीडियो मिले।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी मानसिक विकृति से ग्रसित हो सकता है, जो इस तरह की घिनौनी हरकतों को अंजाम दे रहा था।
हेब्बागोडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और क्या उसने किसी अन्य इलाके में भी ऐसी वारदातें की हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा और निजता को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विद्या नगर इलाके की महिलाओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



