भिलाई में बड़ा हादसा: ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम का एयर बलून फटा, दो बच्चे और मां आग में झुलसे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान एयर बलून फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो मासूम बच्चे और उनकी मां आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

यह हादसा बुधवार को सिविक सेंटर के पास पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यहां ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके लिए एयर बलून लगाया गया था। अचानक बलून फट गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Bhilai Air Balloon Blast Accident – पुलिस लाइन ग्राउंड में फटे एयर बलून के बाद मची अफरा-तफरी का दृश्य

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकाश में उड़ रहा एयर बलून हवा कम होने के कारण धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा था। जैसे ही बलून नीचे आया, उसे पकड़ने के लिए दो बच्चे आगे बढ़े। तभी अचानक बलून में आग लग गई और दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने दौड़ी उनकी मां भी आग की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि जमीन के करीब आते ही एयर बलून में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के तुरंत बाद घायलों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चों का इलाज बर्न यूनिट में जारी है। मां को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एयर बलून के संचालन से जुड़े इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J