भिलाई में खौफनाक वारदात! शराब के 500 रुपए नहीं दिए तो युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक पर नुकीले धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

छावनी पुलिस के अनुसार जशविंदर सिंह पिता निंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, प्रगति नगर न्यू बसंत टॉकीज के पीछे, कैम्प-1 छावनी का रहने वाला है और ड्राईवरी का काम करता है। जशविंदर कल शाम करीब 5 बजे घर से खाना खाकर पास ही स्थित रंग महल चौक, प्रगति नगर कैम्प-1 भिलाई पहुंचा था।

भिलाई छावनी शराब के पैसे को लेकर हमला धारदार हथियार

इसी दौरान समीर अंसारी वहां आया और शराब पीने के लिए जशविंदर से 500 रुपए की मांग करने लगा। जशविंदर द्वारा रुपए देने से मना करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

जब जशविंदर ने इसका विरोध किया तो समीर अंसारी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे नुकीले हथियार से जशविंदर के बाएं पैर के घुटने के ऊपर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जशविंदर सिंह की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी समीर अंसारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0018/26 के तहत धारा 109(1)-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(3)-BNS में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि छावनी थाना क्षेत्र में लगातार गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 4 जनवरी को एक नाई पर हत्या की नीयत से अपचारी बालक सहित दो आरोपियों ने चाकू से हमला किया था। वहीं हाल ही में केवल समझाइश देने पर एक 19 वर्षीय युवक ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J