भिलाई : चाइनीज मांझा बना जान का दुश्मन! ठेका श्रमिक के गले में फंसा मांझा, गंभीर रूप से घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई। मकर संक्रांति के मौके पर परंपरा निभाने के नाम पर उड़ाया जा रहा चाइनीज मांझा एक ठेका श्रमिक के लिए मौत का खतरा बन गया। काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे श्रमिक के गले में अचानक चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घायल की पहचान चांदनी चौक, कोहका निवासी असलम (42 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि असलम भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक के तौर पर काम करता है और रोज की तरह कार्य स्थल से साइकिल पर अपने घर लौट रहा था।

Chinese Manjha Accident Bhilai Makar Sankranti Aslam Injured News Image

इसी दौरान रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया। तेज धार वाले मांझे से उसके गले में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल असलम की मदद की और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J