भिलाई : पुरी दर्शन गए परिवार के सूने घर में चोरी, लौटे तो टूटा मिला ताला, लाखों का सामान पार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : घर से दूर श्रद्धा की यात्रा और पीछे छूट गया सूना मकान… भिलाई के लहरे परिवार के साथ यही हुआ, जब वे पुरी दर्शन से लौटे तो घर का नज़ारा देख सन्न रह गए।

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा बस्ती में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ भिलाई चरोदा बस्ती चोरी मामला, पुरी दर्शन गए परिवार के घर टूटा ताला

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय स्तंभ चौक, चरोदा बस्ती निवासी हरीश लहरे (32 वर्ष), पिता दिलीप लहरे, जिनकी पंचशील नगर चरोदा में खेलकूद सामग्री की दुकान है, 13 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे अपने पूरे परिवार के साथ जगन्नाथपुरी (उड़ीसा) दर्शन के लिए रवाना हुए थे।

17 जनवरी की रात लगभग 3:30 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और ताला लटका हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर सामने आया कि घर में रखी तीनों अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए थे।

अलमारियों में रखे सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिले। चोरी गए सामान में 2 तोला वजनी सोने के झुमके, 7 ग्राम की सोने की चैन, 5 ग्राम की सोने की बाली, एक छोटा सोने का बाली, सोने की तीन फुल्ली, चांदी का ग्लास, चांदी के 7 सिक्के, करीब 30 ग्राम वजनी चांदी की बिछिया-अंगूठी, चांदी की मछली, एक ईयरपॉड, चांदी का ब्रेसलेट, लगभग 15 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामग्री शामिल है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 85 हजार रुपये आंकी गई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0033/26 धारा 305(ए) एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J