भिलाई में कांग्रेस की चूहा सम्मान रैली, धान घोटाले पर अनोखा विरोध—7 करोड़ का धान खाने वाले कवर्धा के चूहे बने विजेता


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कथित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भिलाई में विरोध का ऐसा तरीका चुना, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। रविवार शाम भिलाई में कांग्रेस ने “चूहा सम्मान रैली” निकालकर सरकार पर सीधा निशाना साधा।

जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई के तत्वावधान में यह रैली शाम करीब 4.30 बजे निकाली गई। रैली में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित जिला और ब्लॉक स्तर के कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

भिलाई कांग्रेस चूहा सम्मान रैली: धान घोटाले के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन, चूहों को दिए गए पुरस्कार

रैली के बाद कांग्रेस ने ज्यादा धान खाने वाले जिलों के चूहों के नाम घोषित कर उन्हें विजेता बताया। विधायक देवेंद्र यादव ने कवर्धा जिले के चूहों को पहला स्थान, महासमुंद के चूहों को दूसरा, गौरेला जिले को तीसरा और बेमेतरा जिले के चूहों को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की।

कांग्रेसियों ने करीब दो किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। यह चूहा सम्मान रैली राजेंद्र प्रसाद चौक से सुपेला के घड़ी चौक तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धान के करोड़ों रुपये के नुकसान को चूहों के सिर मढ़कर असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। रैली में प्रतीकात्मक रूप से चूहों के सम्मान में प्रदर्शन किया गया और उन्हें न्याय देने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकारियों के मुताबिक कवर्धा जिले में करीब 7 करोड़ रुपये और महासमुंद जिले में करीब 5 करोड़ रुपये का धान चूहों द्वारा खा जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि यह बयान सीधे तौर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरे मामले को चूहों पर डालकर सच्चाई से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि गरीब किसानों के धान का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए चूहों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम में अधिकारी सरकारी कर्मचारियों से निजी काम करवा रहे हैं और मना करने पर बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि चूहों ने धान खाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, इसी कारण कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार देने का फैसला किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली जनता को गुमराह होने से बचाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक जगह 7 करोड़ और दूसरी जगह 5 करोड़ का धान चूहे खा जाएं, यह तर्क जनता के गले नहीं उतर सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही छावनी एसडीएम हेमंत पिस्दा को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की गई।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J