भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र से चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता के बड़े भाई के घर से लाखों के जेवर और नकदी गायब हो गए। हैरानी की बात यह है कि न तो कमरे का ताला टूटा और न ही आलमारी से छेड़छाड़ के कोई निशान मिले।
यह मामला नेहरू चौक बजरंग मैदान, वार्ड क्रमांक 27 शास्त्री नगर कैम्प-1 का है। यहां कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा और उनके तीन भाइयों का पूरा परिवार एक ही परिसर में अलग-अलग मकानों में रहता है। सभी मकानों का प्रवेश द्वार भी एक ही है।
इसी परिसर में रहने वाले बड़े भाई रामलाल सिन्हा के घर से करीब 3.50 लाख रुपए की चोरी होने की बात सामने आई है। इस संबंध में रामलाल सिन्हा की पत्नी प्रमिला सिन्हा की रिपोर्ट पर छावनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, रामलाल सिन्हा छत्तीसगढ़ स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। इसी कारण प्रमिला सिन्हा का वहां आना-जाना रहता था। 12 नवंबर 2025 को वह अपने पति के साथ कोंडागांव गई थीं।
घर के एक कमरे में रखी आलमारी में सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई थी। उस कमरे में बाहर से ताला लगा दिया गया था। वहीं अन्य चाबियां घर में रखे फिश एक्वेरियम की देखरेख के लिए देवरानी रेखा सिन्हा को दी गई थीं।
29 नवंबर को कोंडागांव से लौटने के बाद, 30 नवंबर को पारिवारिक शादी में जाने के लिए जब आलमारी खोली गई, तब सोने के कई जेवर और नकदी गायब मिले। चोरी गए सामान में सोने के हार, कंगन, लक्ष्मी हार, चेन, अमेरिकन डायमंड लगे कान के टॉप्स, अंगूठियां और करीब 1 लाख रुपए नकद शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए आंकी गई है।
पीड़िता ने बताया कि न तो कमरे का ताला टूटा था और न ही आलमारी या लॉकर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ के निशान मिले। साथ ही आलमारी वाले कमरे की एक चाबी भी बाद में गायब पाई गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही परिसर में रहने वाले परिजनों के बीच हुई इस चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
इधर दुर्ग कोतवाली क्षेत्र से भी चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी धर्मेश देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पंचशील नगर स्थित उनके घर में 11 जनवरी सुबह करीब 9.30 बजे पीछे छत से घुसकर अज्ञात चोर ने हॉल और कमरे से 20 हजार रुपए की चोरी की। उन्होंने बताया कि वे ग्राम अंजोरा नगपुरा में रहते हैं और इस मकान में भी रुकते हैं। खास बात यह है कि इसी घर में पिछले 6 महीने में तीसरी बार चोरी हुई है। पुलिस ने इस मामले में भी अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




