भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। जिले में खुलेआम शराबखोरी और अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार की रात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। ऑपरेशन विश्वास के तहत जिलेभर में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते कुल 94 लोगों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, अड्डेबाजी और खुले में शराब सेवन से उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए यह व्यापक और सघन अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना था।
अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। थाना सुपेला क्षेत्र से 21, मोहन नगर से 10, छावनी से 9, पुरानी भिलाई से 8 और पाटन से 7 लोगों को शराब पीते पकड़ा गया। वहीं वैशाली नगर से 6, कुम्हारी और खुर्सीपार से 5-5, जामुल और अमलेश्वर से 4-4, पुलगांव, दुर्ग और धमधा से 3-3 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा नेवई, अण्डा, रानीतराई और जामगांव एम से एक-एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान के जरिए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




