भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड के कार्यालय में जीएसटी विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी। जीएसटी अधिकारियों की इस कार्रवाई से कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से कंपनी के दफ्तर पहुंचीं और पहुंचते ही पूरे कार्यालय को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। इसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की गई, जो मंगलवार को भी जारी रही।
मंगलवार को भी सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के कार्यालय पहुंचे और बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस सहित अन्य वित्तीय दस्तावेजों को बारीकी से खंगालते रहे। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों की संख्या काफी अधिक होने के कारण जांच में समय लग रहा है और इसी वजह से कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।
जीएसटी विभाग की टीम ने रिकॉर्ड के जरिए टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़े बिंदुओं की जांच की है। अधिकारी हर दस्तावेज को ध्यानपूर्वक खंगाल रहे हैं।
कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार, जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। जीएसटी अधिकारियों ने किसी भी तरह से उत्पादन या कार्यालयीन कार्य को बंद नहीं कराया।
कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के मालिक फिलहाल बाहर गए हुए हैं, लेकिन स्टाफ की ओर से जीएसटी टीम को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं और पूछताछ में भी सहयोग किया जा रहा है।
मंगलवार को भी जीएसटी की टीम कार्यालय में मौजूद रही और जांच की प्रक्रिया जारी रखी गई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




