भिलाई खुर्सीपार में गुटखा लेने निकले युवक पर जानलेवा हमला, चार बदमाशों ने धारदार हथियार से किया वार, मामला दर्ज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नए साल की रात भिलाई के खुर्सीपार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुटखा लेने घर से निकले एक युवक पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार और डंडे से किए गए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान सुधीर कोसले (22) के रूप में हुई है। सुधीर बालाजी नगर, खुर्सीपार का निवासी है और ओम वायर कंपनी में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 1:15 बजे वह महेश किराना दुकान से गुटखा लेने जा रहा था।

भिलाई खुर्सीपार युवक पर जानलेवा हमला

जब वह सिंह आटा चक्की के पास पहुंचा, तभी आयुष और जीत नामक दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। दोनों ने सुधीर से “गोल्डी” नामक व्यक्ति के बारे में पूछा। सुधीर ने जब गोल्डी को पहचानने से इनकार किया, तो कुछ ही देर में रोहण और सागर भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सुधीर पर हमला कर दिया। जीत ने डंडे से वार किया, जबकि आयुष ने धारदार लोहे की वस्तु से उसके सिर पर पांच से छह बार हमला किया। हमले के दौरान आरोपियों ने “आज तो तुम्हें जान से मार देंगे” कहते हुए जानलेवा वार किए।

सिर पर गंभीर चोट लगने से सुधीर का काफी खून बहने लगा। जान बचाने के लिए वह वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। शोर सुनकर उसके पिता धर्मेंद्र कोसले, विकास शाह और रवि चौहान मौके पर पहुंचे।

परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुधीर को आईएमआई अस्पताल खुर्सीपार में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती सुधीर से पूछताछ कर प्रारंभिक सूचना कथन दर्ज किया।

प्राथमिक जांच में मामला हत्या के प्रयास का पाया गया। शिकायत के आधार पर आरोपियों आयुष, जीत, रोहण और सागर, सभी निवासी खुर्सीपार, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J