भिलाई में पेप्सी कंपनी के मैनेजर पर जानलेवा हमला: CCTV से खुला राज, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग हिरासत में..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पेप्सी कंपनी के मैनेजर और उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CCTV फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 2 बालिग और 3 नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बेसबॉल बैट, चाकू, डंडा और एक स्कूटी जब्त की है। यह पूरी घटना 25 जनवरी 2026 की रात की बताई जा रही है।

हमले के आरोपियों को पकड़ती पुलिस का प्रतीकात्मक दृश्य

कैंप-1 छावनी निवासी रवि रंजन (42) ने थाना वैशालीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे पेप्सी कंपनी भिलाई के डिस्ट्रीब्यूटर अंकित यादव के सुंदरनगर स्थित गोदाम में अपने साथियों के साथ मौजूद थे। उसी परिसर में बने सेलिब्रेशन प्वाइंट रिसोर्ट में उस समय एक पार्टी चल रही थी।

रात करीब 9:15 बजे रिसोर्ट के बाहर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर से परेशान होकर रवि रंजन और उनके साथियों ने रिसोर्ट संचालक से संपर्क कर बाहरी लाइट बंद करवा दी। इससे नाराज होकर बाहर खड़े युवक और उग्र हो गए। उन्होंने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडा, चाकू तथा पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में रवि रंजन और उनके साथियों को चोटें आईं। जान बचाने के लिए सभी लोग गोदाम के ऑफिस में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप का कांच तोड़ दिया, बुलेट मोटरसाइकिल का वाइजर क्षतिग्रस्त कर दिया और बिजली मीटर को भी नुकसान पहुंचाया।

मामले में पहले वैशालीनगर थाने में मारपीट की मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने कई गंभीर धाराएं जोड़ दीं। अब इसमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल किया गया है।

पुलिस ने धारा 109, 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के साथ 25 और 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा है। पहले यह मामला बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) के तहत दर्ज था।

आसपास लगे CCTV कैमरों की बारीकी से जांच के बाद आरोपियों की पहचान हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता उर्फ गोलू (26), निवासी स्टेशन मड़ौदा, थाना नेवई और योगेश गुप्ता उर्फ बमबम (18 वर्ष 3 माह), निवासी कैंप-1 वृंदा नगर, थाना वैशालीनगर को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ 3 अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J