भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र स्थित फल मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह घटना आज रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
जिला सेनानी एवं अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन फायर टीम की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से हालात को नियंत्रित कर लिया गया। आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब आधे घंटे तक चलता रहा।
फायर ब्रिगेड की सबसे बड़ी प्राथमिकता आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकना थी, जिसमें टीम को पूरी सफलता मिली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी के संचालक डब्लू. पांडे (पिता ओमप्रकाश पांडे) हैं। आगजनी की इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




