रात 10:30 बजे भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से BIT छात्र की मौके पर मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पावर हाउस फ्लाईओवर पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दुपहिया सवार BIT छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

यह घटना भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर स्थित पावर हाउस फ्लाईओवर की है। जानकारी के अनुसार, छात्र खुर्सीपार से दुर्ग की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

Bhilai Power House Flyover accident truck hit BIT student

छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान BIT दुर्ग के छात्र शुभांक वैष्णव (20 वर्ष), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। पावर हाउस फ्लाईओवर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए छात्र की एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभांक वैष्णव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरा मामला हिट एंड रन का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से फरार ट्रक चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J