भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नए साल के दूसरे ही दिन भिलाई पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। पंजाब से हेरोइन मंगवाकर स्थानीय इलाकों में बेचने वाले दो अलग-अलग गिरोहों को जामुल और खुर्सीपार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। कार्रवाई में एक महिला समेत कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 51.73 ग्राम हेरोइन, 281.85 ग्राम डोडा, करीब 8.91 लाख रुपए नकद, एक कार और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह पूरा मामला नए साल पर नशे की सप्लाई से जुड़ा बताया जा रहा है।
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जामुल क्षेत्र के ढांचा भवन कुरूद निवासी एक महिला अपने बेटे किशन सिंह के साथ मिलकर पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेच रही है। टीम ने महिला के घर पर दबिश देकर 33.360 मिलीग्राम चिट्टा और 281.85 ग्राम डोडा बरामद किया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पंजाब से चिट्टा मंगवाकर 20 हजार रुपए प्रति ग्राम की दर से बेचती थी। ग्राहकों तक चिट्टा पहुंचाने का काम उसका बेटा किशन करता था। पुलिस ने महिला के पास से चिट्टा बिक्री की रकम 8 लाख 90 हजार 400 रुपए भी बरामद की है।
इसी तरह खुर्सीपार थाना क्षेत्र में मिनी स्टेडियम सुलभ के पास पुलिस ने मिथलेश पाठक और परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिंटू डेफिनेट को पकड़ा। उनके पास से क्रमशः 8 ग्राम और 6 ग्राम सिंथेटिक नशा चिट्टा मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हाल ही में पंजाब से चिट्टा लेकर आए थे।
आरोपियों की निशानदेही पर जोन-3 खुर्सीपार निवासी किशन सिंह (25), मिथलेश पाठक (43), परमेश्वर ठाकुर (25), इंदिरा नगर निवासी दीपक कुमार (36), सेक्टर-1 निवासी निहाल राव (19), देवार मोहल्ला निवासी लोकेश अवस्थी (21), केनाल रोड निवासी मो. अल्ताफ (24) और मसान चौक न्यू खुर्सीपार निवासी रणदीप सिंह (23) समेत अन्य खरीदारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अन्य खरीदारों और नशा तस्करों की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




