भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन के कांच में दरार,लोको पायलट सुरक्षित,पत्थरबाजों की तलाश में बस्तियों तक पहुंची RPF..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में चलती ट्रेन पर पथराव की घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिए, जिससे इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस (12441) बिलासपुर से नई दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की दिशा में बढ़ी, तभी अचानक ट्रेन के इंजन की ओर पत्थर फेंके गए।

Bhilai Rajdhani Express Stone Pelting Engine Glass Damage RPF News

एक पत्थर सीधे इंजन के सामने लगे कांच पर जाकर लगा, जिससे कांच में दरार आ गई। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए लोको पायलट और सहायक लोको पायलट घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया।

घटना की सूचना तत्काल लोको पायलट द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी गई। सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। भिलाई-3 RPF प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पथराव खुर्सीपार क्षेत्र की ओर से किया गया। इसके बाद RPF की टीम ने खुर्सीपार और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। झुग्गी बस्तियों में भी जांच की जा रही है और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

RPF अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी खुर्सीपार क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना हो चुकी है, जिसमें एक अपचारी बालक को पकड़कर कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J