जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी इसमें मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि हाईवा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही सिविक क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए यूनिपोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।
लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि सिरसा और खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। फ्लाईओवर बनने के बाद इन क्षेत्रों में यातायात सुचारू होगा, जाम की समस्या कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।
इसके अलावा सुपेला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग कराने वाले पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ वाहन जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में पूर्व बैठक की विभागवार पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति और की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी साझा की। साथ ही जिले की सड़कों पर यातायात सुरक्षा को और मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस बैठक में एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-03 महेश राजपूत, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, आरटीओ एस.एल. लकड़ा, एनएचएआई परियोजना निदेशक दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता गोविंद अहिवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष भट्टाचार्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



