भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मशीन गिरने से मजदूर की मौत के मामले में करीब डेढ़ महीने बाद अब भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
यह हादसा दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-02 क्षेत्र में 15 नवंबर 2025 को हुआ था। घटना में 42 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही जान चली गई थी। अब भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने प्रबंधन की लापरवाही को आधार बनाकर मामला दर्ज किया है।
इस एफआईआर के साथ ही बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पिछले तीन महीनों में दर्ज मामलों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले नवंबर महीने में दो और दिसंबर में दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं एक जनवरी 2025 में बीएसपी के क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।
कार्य के दौरान टूटा विंच मशीन का हिस्सा
3 जनवरी 2026 को दर्ज एफआईआर के अनुसार, निर्माणाधीन ईसीआर भवन में काम के दौरान विंच मशीन का एक हिस्सा अचानक टूट गया। मशीन के साथ नीचे गिरने से मजदूर के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उसे तुरंत भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट-1 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया।
मर्ग कायम कर शुरू हुई थी जांच
मृतक की पहचान भिलाई शंकर पारा निवासी देवेन्द्र चंद्राकर (42 वर्ष) के रूप में हुई थी। घटना की सूचना रात करीब 8 बजे थाना भिलाई भट्टी में दी गई थी। इसके बाद मर्ग क्रमांक 39/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आई प्रबंधन की लापरवाही
मर्ग जांच के दौरान यह सामने आया कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। आवश्यक सुरक्षा उपायों के बिना कार्य कराए जाने के तथ्य पाए गए।
जांच के आधार पर थाना भिलाई भट्टी में धारा 106(1) एवं 289 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही घटना की जानकारी एसडीएम भिलाई नगर को भी अलग से भेजी गई है।
मृतक के परिजनों ने बीएसपी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




