भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि रात करीब 12 बजे तक लपटें धधकती रहीं और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग के दौरान केबिल में आग लगने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे आग बुझाने के काम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आग की चपेट में आ गए, जिसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए कई लॉकर को तोड़ना पड़ा।
बताया गया है कि भिलाई स्टील प्लांट की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर आग की चपेट में आ गए। मौके पर जमीन पर बिखरे हॉट मेटल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने के कारण यह हादसा हुआ।
काफी दूर तक हॉट मेटल जमीन पर फैला हुआ था, जिससे केबिल जल गए और देखते ही देखते आग का दायरा तेजी से फैल गया। इस दौरान लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले एसएमएस-2 के कन्वर्टर नंबर-2 में आग लगी थी। इसकी तेज लपटों की चपेट में आकर कन्वर्टर नंबर-1 और नंबर-3 भी जल गए। इसके चलते अब ब्लास्ट फर्नेस से आने वाले हॉट मेटल को एसएमएस-3 भेजने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल आग को पूरी तरह से बुझाने का प्रयास जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




