भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम: CISF ने चारदीवारी कूदते आरोपी को दबोचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र में एक बड़ी चोरी की कोशिश समय रहते नाकाम हो गई। चोरी की नीयत से प्लांट में घुसने वाले एक आरोपी को CISF की सतर्कता ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे संभावित नुकसान टल गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पकड़कर भट्ठी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Catches Intruder at Bhilai Steel Plant – भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा जवान संदिग्ध को पकड़ते हुए

भिलाई भट्टी पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई में पदस्थ महिला निरीक्षक मनोरमा कुमारी (41 वर्ष), जो कंपनी कमांडर/मेनगेट समवाय हैं, ने सीएसए गेट नंबर-03 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चारदीवारी कूदकर संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश करते देखा।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए निरीक्षक मनोरमा कुमारी ने तुरंत आरक्षक राहुल देव सिंह और आरक्षक कुलविंदर सिंह की मदद से उसे फेंसिंग पार करते ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीवन सिंह (40 वर्ष), पिता माखन सिंह, निवासी शारदा पारा तालाब के पास, वार्ड नंबर-25, कैम्प-02, थाना छावनी, भिलाई बताया।

पूछताछ के दौरान उसने प्लेट मिल क्षेत्र से केबल चोरी करने के इरादे से संयंत्र में घुसने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर उसके पास कोई वैध गेट पास नहीं मिला। बैग से एक हैक्सा ब्लेड, छोटा टॉर्च और सेफ्टी हेलमेट बरामद किया गया।

बताया गया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा उपनियम खंड 26(1)(2) के तहत निषिद्ध क्षेत्र घोषित है, जहां बिना अनुमति प्रवेश करना संज्ञेय अपराध माना जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0020/26 के तहत धारा 303-BNS, 62-BNS तथा 25-LCG, 26-LCG में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उससे जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J