महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर आयुक्त सह सचिव राजेन्द्र कुमार दोहरे, एमआईसी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 30 वर्षों की लीज पर आवंटित भूखंडों के प्रयोजन परिवर्तन से जुड़े प्रकरणों पर पुनर्विचार किया गया।
परिषद ने विधि अनुसार प्रक्रिया तय करने पर सहमति जताई, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण का रास्ता साफ होगा। यह निर्णय भूखंड धारकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
एमआईसी बैठक में जोन-2 वैशाली नगर स्थित खेल मैदान के संचालन, प्रबंधन और संधारण की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे खेल मैदान के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके साथ ही सुपेला और घासीदास नगर के सामुदायिक भवनों तथा शांति नगर दशहरा मैदान के खाली परिसर को किराए पर देने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सड़क किनारे खड़े अवैध और लावारिस वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। परिषद ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर खड़े ऐसे वाहनों की नीलामी करने का फैसला लिया है।
सड़क अधोसंरचना के तहत जोन-3 के वार्ड 31 में बैकुंठधाम स्वागत द्वार से स्वास्थ्य कार्यालय तक और वार्ड 35 में किशन चौक से पप्पू चौक होते हुए 1 नंबर पंप हाउस तक डामरीकरण कार्य को मंजूरी दी गई। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की बात कही गई।
वहीं एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथकीकरण और गीले कचरे से खाद निर्माण के कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15वें वित्त आयोग की ‘मिलियन प्लस सिटी’ योजना के तहत नए संसाधन वाहनों की खरीदी को भी स्वीकृति दी गई।
इसके अलावा नेहरू नगर वार्ड-4 के जी.ई. रोड स्थित गार्डन नंबर 1 से 4 के संचालन के लिए ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ यानी ईओआई आमंत्रित करने का प्रस्ताव सलाहकार समिति के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के सेवा विस्तार समेत अन्य विभागीय विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



