पूर्व CM भूपेश बघेल को सोशल मीडिया पर गाली देना पड़ा भारी, NSUI की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित सेन के रूप में हुई है, जो भिलाई के आरोग्य हॉस्पिटल में ड्रेसर के पद पर काम करता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे की हालत में भूपेश बघेल के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

भूपेश बघेल को गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार – रायपुर पुलिस की कार्रवाई

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुई थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

इस घटना के बाद NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारी 27 जनवरी को सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद गुरुवार (29 जनवरी) को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

NSUI ने थाना प्रभारी दीपक पासवान को ज्ञापन देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए गिरफ्तारी की। सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J