भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर। जिले में बेघर हुए परिवारों का दर्द शनिवार को सड़कों पर साफ नजर आया, जब करीब 100 प्रभावित परिवारों ने रायपुर-हैदराबाद मार्ग पर नेशनल हाईवे 63 में बैठकर चक्काजाम कर दिया। पीड़ितों ने बुलडोजर कार्रवाई से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चक्काजाम के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थिति को संभालते हुए सड़क से लोगों को हटाया और आवागमन बहाल कराया।
गौरतलब है कि 16 और 17 जनवरी को दो दिन तक चली प्रशासनिक कार्रवाई में न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित चट्टानपारा इलाके में अवैध अतिक्रमण बताते हुए 100 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया था। इसके बाद से प्रभावित परिवार टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं।
18 जनवरी की सुबह चट्टानपारा क्षेत्र में टेंट के सहारे रह रहे पीड़ित परिवारों से विधायक विक्रम मंडावी ने मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद विधायक सभी पीड़ितों को लेकर बीच सड़क पहुंचे और हाईवे पर बैठकर चक्काजाम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण उनके साथ मौजूद रहे।
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रशासन से मांग की कि जिन स्थानों पर बेघर परिवार टेंट लगाकर रह रहे हैं, वहीं उन्हें जमीन और घर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की कार्रवाई दोबारा न हो, इसका ठोस आश्वासन दिया जाए और प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 16-17 जनवरी की कार्रवाई में चट्टानपारा इलाके में 100 मकानों को तोड़ा गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के एक दंपती का घर भी शामिल है। बताया गया कि जिस समय घर तोड़ा गया, उस वक्त जवान ड्यूटी पर था। कई परिवार यहां पिछले 12-13 वर्षों से रह रहे थे।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद पक्के मकान बनाए थे, लेकिन कार्रवाई के बाद कड़ाके की ठंड में पॉलिथीन के टेंट में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




