पूर्णिमा स्नान से पहले मौत का सफर: रायपुर से अमरकंटक जा रही कार पेड़ से टकराई, 2 की दर्दनाक मौत, 3 घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग रायपुर से पूर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

बिलासपुर सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू, दोनों निवासी रायपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर, दलदल सिवनी निवासी उनके दोस्त निलेश्वर धीवर (38), खरोरा मजेठा निवासी सुखसागर मानिकपुरी (39), दलदल सिवनी के अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू एक साथ पूर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक रवाना हुए थे।

सुबह करीब 9 बजे जब उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची, तभी जंगल इलाके में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया। कार सड़क से उतरकर सीधे पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं निलेश्वर धीवर सहित दो अन्य साथी घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद परिजन शवों को रायपुर लेकर रवाना हो गए।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J