भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,बिलासपुर में देर रात हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। तेज रफ्तार कार हाईवा से टकरा गई, जिसमें कार में सवार युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह हादसा सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान हिमांशु राठौर (22) और अंशु चंद्रा (21) के रूप में हुई है। दोनों जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले थे और कार में साथ बैठे थे।
जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त शराब पार्टी के बाद घूमने के लिए निकले थे। हिमांशु राठौर, अंशु चंद्रा, आनंद चंद्रा और नीरज दुबे कोरबा पासिंग कार (CG 12 AU 0995) से रात करीब साढ़े 11 बजे नूतन चौक पहुंचे थे। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है।
इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर घूम गई और सीधे मुरुम लोड हाईवा के सामने आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर के वक्त ड्राइवर सीट के पास बैठी युवती अंशु चंद्रा डैशबोर्ड से टकराकर कार में फंस गई। वहीं कार चला रहे युवक हिमांशु राठौर को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे की सीट पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि हादसे के बाद युवक-युवती और अन्य युवक कार में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद नूतन चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक-युवती की मौत की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया और कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और यातायात बहाल कराया।
बिलासपुर सिटी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद युवक-युवती के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हाईवा और कार को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




