Long Life Tips: रोज़ाना 2–3 कप ब्लैक कॉफी बन सकती है लंबी उम्र की चाबी, मौत का खतरा 17% तक कम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आपकी सुबह की शुरुआत एक कप गर्मागर्म कॉफी से होती है, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। एक ताज़ा वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया है कि रोज़ाना ब्लैक कॉफी पीने की आदत न सिर्फ शरीर को फुर्ती देती है, बल्कि उम्र बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

वैज्ञानिक जर्नल ‘द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, जो लोग रोज़ एक या दो कप ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें असमय मौत का खतरा करीब 14 प्रतिशत तक कम देखा गया। वहीं, दिनभर में 2 से 3 कप कॉफी का सेवन करने वालों में किसी भी कारण से मृत्यु का जोखिम 17 प्रतिशत तक घट सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी साफ किया है कि तीन कप से अधिक कॉफी पीने पर कोई अतिरिक्त लाभ सामने नहीं आया।

Black Coffee Benefits Long Life Scientific Study

विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्लैक कॉफी के फायदे उसमें मौजूद जैव-सक्रिय यौगिकों की वजह से हैं। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और हृदय रोग व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

हालांकि इसके लिए एक जरूरी शर्त भी है। शोध में बताया गया है कि अगर कॉफी में चीनी या दूध मिलाया जाए, तो उसके प्राकृतिक गुण कम हो जाते हैं। चीनी और सैचुरेटेड फैट कॉफी के फायदों को कमजोर कर देते हैं, इसलिए असली लाभ सिर्फ सादी ब्लैक कॉफी से ही मिलता है।

यह अध्ययन अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (NHANES) के आंकड़ों पर आधारित है। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वर्ष 1999 से 2018 के बीच 20 साल से अधिक उम्र के करीब 46 हजार लोगों की खान-पान की आदतों का गहराई से विश्लेषण किया।

इस शोध की मुख्य शोधकर्ता बिन्गजी झोउ के अनुसार, यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है जिसमें कॉफी में मिलाई जाने वाली चीनी और दूध की मात्रा के आधार पर मृत्यु के जोखिम को मापा गया है।

अगर आप भी कॉफी पीते हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह है कि बिना दूध और बिना चीनी की ब्लैक कॉफी को सीमित मात्रा में लें। दिनभर में 2 से 3 कप पर्याप्त मानी गई है और रात में सोने से ठीक पहले कैफीन लेने से बचने की बात भी कही गई है।

Disclaimer: यह लेख विभिन्न शोध और रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी आदत में बदलाव से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J