भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के ठीक तीन दिन बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अब सरकार ने इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए वित्त विभाग के माध्यम से आदेश जारी कर दिया है।
सरकारी आदेश में यह भी साफ किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही यह निर्देश भी जारी किया गया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान जनवरी 2026 से किया जाएगा। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




