छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, बोर्ड पैटर्न पर होंगे एग्जाम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी।

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि कक्षा 8वीं के छात्रों की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी।

लोक शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं में CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों के छात्र शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


टाइम टेबल के मुताबिक कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 40 अंक लिखित परीक्षा के लिए और 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 5वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

वहीं कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए तय किए गए हैं। कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J