भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी भरी खबर सामने आई है। ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर रेल मंडल में दो दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह ट्रैफिक ब्लॉक बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार और जयरामनगर सेक्शन के बीच लिया जा रहा है, जहां ब्रिज से जुड़ा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसी कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
रेलवे ने बताया कि इन दो दिनों में 6 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि अन्य ट्रेनें इस सेक्शन से धीमी रफ्तार में ही गुजरेंगी, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




