भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,मड़ई मेला और बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख़्त तेवर दिखाए हैं। नंदिनी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सीधी कार्रवाई देखने को मिली, जिससे पूरे इलाके में अनुशासन का माहौल बना रहा।
पुलिस को अभियान के दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर मड़ई मेला, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर रहे हैं। इन गतिविधियों से आम लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी।
मौके पर पहुंची नंदिनी थाना पुलिस ने ऐसे युवकों को चिन्हित किया और तुरंत उनके हाथों से लोहे के कड़े उतरवाए। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 150 नग लोहे के कड़े जब्त किए। संबंधित लोगों को मौके पर ही कड़ी समझाइश दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से मड़ई मेला, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर शांति बनी रही।
इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि मड़ई मेला, बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएं पहनकर घूमने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी बिना सूचना सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




