छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है बिजली दरें: पॉवर कंपनी को 6 हजार करोड़ का घाटा, टैरिफ 24% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लग सकता है। नए सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया है। कंपनी ने अपनी याचिका में करीब छह हजार करोड़ रुपये के घाटे का दावा किया है।

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बिजली नियामक आयोग में पॉवर कंपनी ने नया टैरिफ तय करने के लिए याचिका दाखिल की है। इसमें बताया गया है कि प्रस्तावित टैरिफ के तहत औसतन 24 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाई जा सकती हैं। अब आयोग इस प्रस्ताव की समीक्षा करेगा।

Chhattisgarh Electricity Tariff Hike Power Company Loss

पॉवर कंपनी की ओर से बताया गया है कि नए सत्र 2026-27 में संभावित राजस्व और खर्च का पूरा लेखा-जोखा याचिका में शामिल किया गया है। कंपनी ने नए सत्र के लाभ के साथ-साथ पुराने घाटे का भी उल्लेख किया है। पुराने घाटे को समायोजित करने के बाद भी कंपनी ने करीब छह हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व की जरूरत बताई है।

नियमों के मुताबिक पॉवर कंपनी को दिसंबर माह में नए सत्र के टैरिफ के लिए याचिका लगानी होती है। कंपनी ने आयोग से 31 दिसंबर तक का समय मांगा था, लेकिन एक दिन पहले ही 30 दिसंबर को याचिका दाखिल कर दी गई।

प्रस्ताव पर नियामक आयोग दावा-आपत्तियां आमंत्रित करेगा। आम उपभोक्ता और संबंधित पक्ष अपनी राय दर्ज करा सकेंगे। आयोग की प्रक्रिया के तहत जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अगर पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें तो पॉवर कंपनी ने करीब पांच हजार करोड़ रुपये के घाटे का दावा किया था, लेकिन नियामक आयोग ने इसे केवल पांच सौ करोड़ रुपये ही माना था। उस समय यदि पूरा घाटा मान लिया जाता तो बिजली दरें 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती थीं, लेकिन आयोग के फैसले के कारण दरें दो प्रतिशत से भी कम बढ़ी थीं।

अब इस बार आयोग पॉवर कंपनी के बताए गए घाटे में से कितना घाटा मानता है, इसी आधार पर नए सत्र के लिए बिजली का टैरिफ तय किया जाएगा।

महंगी बिजली से जुड़ी इस अहम खबर पर अपनी राय जरूर साझा करें और ऐसी ही स्थानीय व जनहित की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

 

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J