छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स का रायपुर में सम्मान, 239 मेधावी विद्यार्थियों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख रुपए..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला।

इस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2024 और 2025 के टॉप 10 विद्यार्थियों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के टॉप-01 छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी होती हैं। आपने एक पड़ाव पार किया है और अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। यह सफलता आपको नई ऊर्जा और नई दिशा देगी, साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के लिए प्रेरित करेगी।

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को अपार संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाला यह राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रदेश की सनातन संस्कृति पर गर्व करने की बात भी कही।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं में सभी को सफलता नहीं मिलती, लेकिन असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है। नए-नए विषयों में भी करियर के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि गिरना बड़ी बात नहीं, गिरकर खड़ा होना महत्वपूर्ण है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का शिक्षा में आगे बढ़ना सराहनीय है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी देश और प्रदेश का भविष्य हैं। आज की सफलता के पीछे शिक्षकों और माता-पिता का आशीर्वाद है। इस अवसर पर उन्होंने बसंत पंचमी पर्व की बधाई देते हुए मां सरस्वती के आशीर्वाद की कामना की।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि सत्र 2024 और 2025 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कुल 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन स्वरूप डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की राशि सीधे उनके खाते में दी गई है।

इस कार्यक्रम में साल 2024 के 110 और साल 2025 के 129 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान मिला। मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J