छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! दुर्ग समेत 18 जिलों में शीतलहर अलर्ट, अंबिकापुर में 3.5°C पारा, अगले 2 दिन और बढ़ेगी कंपकंपी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में कंपकंपी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने की चेतावनी देते हुए राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बीते 28 दिनों में ठंड से तीन मौतें भी दर्ज की जा चुकी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर ऊपरी हवा में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही ऊंचाई पर तेज रफ्तार पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी मौजूद है, जिसकी गति करीब 140 नॉट्स यानी लगभग 260 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। इसी वजह से हिमालय की ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ तक पहुंचकर तापमान को लगातार नीचे गिरा रही हैं।

Chhattisgarh Cold Wave Alert Ambikapur 3.5 Degree Image

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

सिनोप्टिक सिस्टम से बढ़ी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ हिमालय और उत्तर भारत की ठंडी हवाओं को नीचे की ओर धकेलता है, वहीं जेट स्ट्रीम इन हवाओं को तेजी से मध्य भारत की ओर ले आती है। इसका असर यह होता है कि उत्तर भारत की सर्दी छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाती है और रात का तापमान तेजी से गिरने लगता है।

यात्री प्रतीक्षालय में ठंड से मौत
7 जनवरी को कोरबा जिले के सरई सिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की ठंड से मौत हो गई। उनका शव कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिला। बताया गया कि वे छठी कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल घर लौट रहे थे और रात की ठंड में थकान के कारण प्रतीक्षालय में सो गए थे। सुबह लोगों ने उनका शव देखा।

चार जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद
सरगुजा संभाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों में प्राइमरी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन जारी रहेगा।
दो पालियों में चलने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है, जो सभी शासकीय, अर्धशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

अंबिकापुर में ठंड से दूसरी मौत
अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ क्षेत्र में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई थी। कम कपड़ों में खुले में सोने के कारण वे हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए थे। इससे पहले 11 दिसंबर को अंबिकापुर बस स्टैंड में भी एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो चुकी है।

 

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J