भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए यह बड़ी और उत्साह से भर देने वाली खबर है। राज्य में IPL के दो मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ये दोनों IPL मैच रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL के दौरान रायपुर में मैच खेलेगी।
इसी सिलसिले में RCB के CEO ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान IPL मैचों के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत हुई।
सीएम साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। इससे न केवल राज्य का नाम रोशन होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
गौरतलब है कि रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कई मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर अपनी खास जगह बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




