छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर सगाई कार्यक्रम में जा रही स्कूल बस पलटी , ब्रेक फेल बना काल—5 की मौत, 82 घायल, सड़क पर बिखरी लाशें..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों की यात्रा को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार स्कूल बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल हो गए।

यह हादसा झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। घायलों में 30 से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क पर लाशें बिखरी रहीं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर स्कूल बस हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में पलटी बस, 5 मौत 82 घायल

जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले में हुए इस हादसे में 4 महिलाएं और एक पुरुष की जान गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में कुल 87 लोग सवार थे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। ओरसा बंगलादारा घाटी में उतरते समय बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया।

तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकराई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए।

बस चालक विकास पाठक ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही ब्रेक नहीं लगने का अहसास हुआ था। स्थिति संभालने के लिए हैंड ब्रेक लगाया गया और इंजन भी बंद किया गया, लेकिन ढलान होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद गंभीर था। कई यात्री बस के भीतर दब गए, जबकि कुछ उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महुआडांड पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्मेल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बलरामपुर के सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद रहीं और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को महुआडांड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विजय प्रताप सिंह के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें रांची रेफर किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

पुलिस के अनुसार 60 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 22 को कार्मेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J